IAS भारतीय प्रशासनिक सेवा हिन्दुस्तान की सीविल सेवाओं में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है यह हिन्दुस्तान सरकार की मुख्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण सेवा है जो देश के सबसे योग्य और सक्षम उम्मीदवारो का चयन सुनिश्चित करती है | अनिवार्य प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद ही IAS बनते है और इसके अलावा सरकारी कार्मचारी भी बना जा सकता है | IAS अधिकारी का कार्यक्षेत्र डिस्ट्रिक कलेक्टर से लेकर केन्द्रीय मंत्रालीयो और राज्यों के सचिवालयों तक विस्तृत होता है | हिन्दुस्तान की सिविल सेवा मे सेलेक्ट होना एक गर्व और गौरव की बात है यह एक नौकरी नहीं बल्कि देश की सेवा करने का अच्छा अवसर है |
IAS बनने का सपना लाखो युवाओ का होता है लकिन इसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण है इसलिए इस पद तक पहुँचने के लिए अनुशासन,लगन और कड़ी मेहनत अति महत्वपूर्ण है सही रणनीति और अध्ययन योजना से IAS परीक्षा मे सफलता पाई जा सकती है सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IAS के साथ साथ IFS , IPS ,IRS जैसे 24 ग्रैड A पदों पर चयन होता है IAS के माध्यम से एक व्यक्ति समाज में अपना असली प्रभाव छोड़ सकता है और अपनी मेहनत से देश को नया आकर दे सकता है
IAS क्या होता है
IAS सिविल सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो देश के प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत करता है| IAS अधिकारी केंद्र सरकार राज्य सरकार और जिला प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर काम करते है IAS सेवा हिन्दुस्तान की शासन प्राणाली का एक विभिन्न हिस्सा है जिसके ज़रिए देश मे कानून और व्यवस्था को बनाए रखना नीतियाँ लागू करना और विकास कार्यो को सुनिश्चित करने का कार्य करना होता है | ज़िले मे चाहें सुरक्षा की बात हो या देश स्तर पर डिफेन्स हमेशा इन पदों के लिए अनुभवी IAS अधिकारी को ही नियुक्त किया जाता है
मुख्य कार्य
आईएएस अधिकारी का मुख्य कार्य सरकारी योजनाओ को लागू करना ज़िले के प्रशासन को संभालना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है आईएएस देश के नीति निर्धारण मे भी अहम भूमिका निभाते है इसके अलावा आपदाओं और संकट के समय संकट प्रभंधन का कार्य भी आईएएस अधिकारीओ के जिम्में होता है IAS अधिकारी का काम न केवल प्रशासनिक कुशलता की मांग करता है बल्कि समाज की भलाई के लिए प्रतिबन्धता और सेवा भाव की भी आवश्यकता होती है
आईएएस के लिए योग्यता
IAS उम्मीदवारो की आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष है जबकि OBC वर्ग के लिए 3 वर्ष और SC /ST वर्ग के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाती है | इसके साथ ही उम्मीदवारो का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है नेपाल और भूटान के नागरिक भी पात्र हो सकते है
शैक्षिक योग्यता
IAS के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मन्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक ग्रेजुएशन की डिग्री है | अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते है लकिन शर्त ये है के उमीदवार अपनी डिग्री परीक्षा से पहले पूरी करले
IAS कैसे बने
IAS बनने के लिए गहरी और व्यवस्थित तैयारी की आवश्यकता होती है इसके लिए
- सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझे
- NCERT की किताबों से बुनियादी ज्ञान मज़बूत करें
- रोज़ाना न्यूज़ पेपर पढ़े और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दे
- प्रीवियस पेपर हल करें
- एक प्रभावी टाइम टेबल बनाए
- सभी परीक्षा चरण के बाद लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मे विस्तृत ट्रेनिंग प्राप्त करें
आईएएस बनने के लिए मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकलप की ज़रूरत होती है ये सेवा न केवल व्यक्तिगत विकास का अवसर देती है बल्कि देश की सेवा करने का मौका भी प्रदान करती है| IAS परीक्षा को संघ लोग सेवा आयोग UPSC द्वारा आयोजित किया जाता है और इसे निम्न चरणों मे विभाजित किया गया है जैसे
ग्रेजुएशन परीक्षा पास करना
आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखने वाले लोगो के लिए यह बेहद ज़रूरी है कि आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अपनी डिग्री पूरी करनी होगी ग्रेजुएशन सिर्फ एक औपचरिकता नहीं है बल्कि यह आपकी आईएएस बनने की यात्रा की शुरुआत है अपनी पढ़ाई को मेहनत और लगन से करे कयोकि यही वह नीव है जो आपकी सफलता की ईमारत को मज़बूत बनाएगी याद रखे कड़ी मेहनत और संकारात्मक दृष्टिकोण ही आपको मंज़िल तक पहुँचाएगी
NCERT की किताबों से बुनियादी ज्ञान मज़बूत करें
NCERT की किताबे UPSC की परीक्षा की तैयारी मे महत्वपूर्ण रूल निभाती है यह परीक्षा के बेस को मज़बूत करने का सबसे अच्छा तरीका है | NCERT किताबो के ज़रिए आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते है और परीक्षा मे सफलता की और कदम बढ़ा सकते है इसलिए आप अपनी कामयाबी की शुरुआत NCERT किताबो से करें और इसे अपनी कामयाबी का एक अहम हिस्सा समझे ये किताबें ना केवल बुनयादी ज्ञान प्रदान करती है बल्कि आपकी नॉलिज को बढ़ाने मे भी मदद करती है यदि आप आईएएस बनना चाहते है तो आपके लिए NCERT किताबों का अध्ययन आवशयक है
रोज़ाना न्यूज़ पेपर पढ़े और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दे
IAS की परीक्षा मे सफलता पाने के लिए रोज़ाना न्यूज़ पेपर पढ़ना और सामयिकी पर ध्यान देना आवशयक है रोज़ाना न्यूज़ पेपर पढ़ने और सामयिकी पर ध्यान देने से ना केवल आपकी तैयारी मज़बूत होती है बल्कि यह आपको इंटेलिजेंट उमीदवार बनाता है यह आदत ना सिर्फ परीक्षा मे सफलता दिलाएगी बल्कि एक बहतर प्रशासक बनने मे भी मददगार होगी न्यूज़ पेपर पढ़ने से आपको राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रिय घटनाओ की विस्तृत जानकारी मिलती है और आपकी सोचने की क्षमता और विषयो पर दृष्टिकोण विकसित करने मे मदद होती है इसलिए न्यूज़ पेपर पढ़ना अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बनाए और नियमित अभ्यास करते रहे
प्रीवियस पेपर हल करें
IAS की तैयारी मे प्रीवियस पेपर को हल करना एक बेहतर तरीका है यह ना केवल आपको परीक्षा में आए हुए प्रश्न समझाने मे मदद करता है बल्कि आपकी तैयारी की दिशा को भी सही मोड़ देता है यह तरीका आपकी कमज़ोरियो को पहचानने और उन्हे सुधारने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कयोकि प्रीवियस पेपर हल करने से आपको यह समझने मे मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है इसलिए जब आप पिछले वर्षो के प्रश्न हल कर लेते है तो यह आपको मानसिक रूप से तैयार करता है और इससे परीक्षा का डर भी खतम होता है इसके अलावा आत्मविश्वास भी बढ़ता है प्रीवियस पेपर हल करना अपनी तैयारी की डेली रूटीन का हिस्सा बनाए और नियमित अभ्यास से सफलता की और कदम बढ़ाए
एक प्रभावी टाइम टेबल बनाए
IAS की परीक्षा मे सफल होने के लिए एक प्रभावी टाइम टेबल बनाना और उसका सख्ती से पालन करना बेहद ज़रूरी है क्योकि एक प्रभावी टाइम टेबल आपकी तैयारी को व्यवस्थित करने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है टाइम टेबल को अपने लक्ष्य के अनुसार बनाए और उसे फॉलो करें और खुद पर भरोसा रखे | समय का सही प्रबंधन यह सुनिश्चित करता है कि आप सभी विषयो को समय दे और कोई भी टॉपिक छूटने न पाए | सुबह या रात जिस समय आप अधिक फोकस कर पाते है उसी समय पढ़ाई को इम्पोर्टेंस दे याद रखे सही योजना और अनुशासन से ही आप आईएएस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है
LBSNAA मे विस्तृत ट्रेनिंग प्राप्त करें
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी LBSNAA हिन्दुस्तान के सबसे प्रतिष्ठत संस्थानों मे से एक है LBSNAA में ट्रेनिंग हर IAS अधिकारी को एक सक्षम प्रशसक बनने के लिए तैयार करती है यह ट्रेनिंग हर अधिकारी के जीवन में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है जो उनकी पूरी प्रशासनिक मार्गदर्शक सिद्ध होती है
IAS परीक्षा प्रारूप
आईएएस परीक्षा तीन चरणों में होती है |
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा मे सामान्य अध्ययन के दो पेपर होते है हर पेपर 200 अंक का होता है प्रत्येक प्रश्न MCQ होते है और एक भी उत्तर गलत होने पर 1 से 3 अंक काटें जाते है केवल उन्ही प्रश्नो का उत्तर दे जो आपको अच्छे से आते हो अनुमान लगाने सै बचे क्योकि गलत मार्किंग आपके मार्क्स को कम कर सकती है 1-2 अंको की गलती भी आपकी मेहनत को खराब कर सकती है इसलिए समझदारी से रणनीति बनाए और अभ्यास पर ध्यान दे
क्र०सं० | प्रश्न पत्र | अंक |
1 | सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र I (वस्तुनिष्ठ) | 200 |
2 | सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र II (वस्तुनिष्ठ) | 200 |
आईएएस मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा आईएएस की दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण चरण है यह परीक्षा आपकी शैक्षणिक गहराई और समस्याओ को हल करने की दृष्टि को परखती है यह चरण वर्णनात्मक होता है
क्र०सं० | प्रश्न पत्र | अंक |
1. | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –I) | 250 |
2. | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –II) | 250 |
3. | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –III) | 250 |
4. | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –IV) | 250 |
5. | वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –I) | 250 |
6. | वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –II) | 250 |
7. | निबंध लेखन | 250 |
8. | अंग्रेज़ी (अनिवार्य) | 300 |
9. | भारतीय भाषा (अनिवार्य) | 300 |
आईएएस साक्षात्कार
आईएएस साक्षात्कार में अभ्यर्थी की योग्यता, समझदारी और समाज में योगदान देने की क्षमता की पहचान होती है। इस चरण में सफलता पाने के लिए व्यक्तिगत आपकी क्षमता और सामाजिक ज्ञान दोनों ही महत्वपूर्ण हैं|
परीक्षा का नाम | अंक |
साक्षात्कार | 275 |
IAS ऑफिसर की ट्रेनिंग कैसे होती है
IAS (Indian Administrative Service) अधिकारी बनने के बाद IAS टर्निंग मे सरकारी नीतियों योजनाओ और प्रशासनिक कार्यो की गहरी समझ दी जाती है इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य IAS अधिकारियो को प्रशासनिक ज़िम्मेदारियो के लिए तैयार करना है जहाँ वे स्थानीय प्रशासन में भाग ले सकते है यह ट्रेनिंग कई महीनो तक चलती है और इस दौरान उन्हे गॉव ज़िले या राज्य स्तर पर काम करने का अनुभव मिलता है एक आईएएस अधिकारी को अपनी पूरी सेवा नियमित ट्राइंग प्राप्त होती रहती है ताकि वो नई नीतियों और बदलाओ से अपडेट रहे
आईएएस के कार्य व जिम्मेदारी
- ज़िले की सभी सरकारी गतिविधियों की देखरेख
- कानून और व्यवस्था बनाए रखना
- सरकारी योजनाओ का कार्यन्वयन
- प्राकृतिक आपदा प्रबधन जैसे बाढ़ का आना सूखा पढ़ जाना अन्य आपातकालीन स्थितयाँ
- ईमानदारी से कार्य करना
- जनता की सेवा करना
निष्कर्ष
यदि आप अपने IAS बनने के सपने को पूरा करना चाहते है तो इस आर्टिकल मे बताएगए बिन्दूओ को ध्यान से पढ़े और खुद का मूल्यांकन करें और यह भी देखे किया आप इन सभी कार्यो को करने में सक्षम है और आप मे वे काबिलियत है अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को ज़रूर शेयर करे